General Knowledge in Hindi

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif

मध्‍यकालीन भारतीय इतिहास

1. उत्‍त्‍ार भारत के किन राजवंशों से राष्‍ट्रकूटों का तिहरा संघर्ष चला था?
2. 'कर्पूरमंजरी' ग्रन्‍थ का लेखक राजशेखर किस शासक के दरबार में था?
3. महमूद गजनवी से पराजित होने वाला जयपाल किस वंश का शासक था?
4. चोल प्रशासन के अन्‍तर्गत कौन सी समिति व्‍यापारियों के हितों की रक्षा करती थी?
5. तंजौर का वृहदेश्‍वर मन्दिर किसने बनवाया था?
6. दक्षिण भारत में मामल्‍लपुरम् नगर की स्‍थापना किसने की थी?
7. दिल्‍ली सल्‍तनत का प्रथम वैधानिक सुल्‍तान कौन था?
8. बलबन अपने को किसका वंशज मानता था?
9. 'तबकाते नासिरी' का लेखक कौन है?
10. किस सुल्‍तान ने 'सिकन्‍दर सानी' की उपाधि धारण की  थी?
11. दिल्‍ली के किस सुल्‍तान ने अपने एक सैनिक को निरीक्षक लिपिक को घूस देने हेतु सोने का सिक्‍का दिया?
12. विजयनगर के किस लेखक ने पाराशर-स्‍मृति पर 'कालनिर्णय' नामक टीका लिखी थी?
13. 'अमुक्‍तमाल्‍यदा' नामक तेलुगू ग्रन्‍थ की रचना विजयनगर के किस शासक ने की थी?
14. आठ कवियों का समूह 'अष्‍ट दिग्‍गज' किस शासक के दरबार में था?
15. विजयनगर साम्राज्‍य में 'अमरम्' शब्‍द का क्‍या अर्थ था?
16. विजयनगर साम्राज्‍य में अयंगर व्‍यवस्‍था का संबंध किससे था?
17. किस विद्वान ने रामायण का बंगला रूपान्‍तर प्रस्‍तुत किया था?
18. अकबर ने 'कविप्रिय' की उपाधि से किसे विभूषित किया था?
19. जहॉंगीर की आत्‍मकथा 'तुजुक-ए-जहॉंगीरी' के मुखपृष्‍ठ के लिए किस चित्रकार ने चित्र बनाया था?
20. औरंगजेब के इतिहास लेखन का विरोधी होने के कारण किस विद्वान ने  इतिहास ग्रन्‍थ 'मुन्‍तखुल-लुबाब' की रचना गुप्‍त रूप से की थी?
21. शाहजहॉं को कोहिनूर हीरा किसने भेंट किया था?
22. सिक्‍खों को एक सैन्‍य लडाकू जाति के रूप में परिणत करना किस गुरू ने प्रारम्‍भ किया था?
23. 1674 ई0 को रायगढ़ में 'छत्रपति' की उपाधि के साथ शिवाजी का राज्‍याभिषेक किस मुख्‍य पुरोहित ने   सम्‍पन्‍न किया था?
24. मराठा प्रशासन एवं दक्षिण भारत में प्रचलित 'मोकासा' क्‍या था?
25. किस मराठा शासक के शासनकाल में पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ था?

उत्‍तरमाला 

1. पाल वंश एवं गुर्जर प्रतिहार वंश
2. गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक महेन्‍द्र पाल प्रथम के दरबार में
3. हिन्‍दूशाही वंश
4. नगरम्
5. राजराज प्रथम् चोल ने।
6. पल्‍लव वंश के शासक नरसिंहवर्मन प्रथम् ने। 
7. इल्‍तुतमिश (उससे पूर्व कुतुबुद्दीन ऐबक ने सुल्‍तान की उपाधि  धारण   न   करते हुए मोहम्‍मद गोरी के सेनापति के रूप में शासन किया था)
8. अफरासियाब। 
9. मिनहाज उस सिराज 
10. अलाउद्दीन खिलजी
11. फिरोजशाह तुगलक ने
12. माधव
13. कृष्‍ण देव राय
14. विजयनगर के शासक कृष्‍ण देव राय के दरबार में।
15. सैनिकों को अनुदान
16. ग्राम प्रशासन से
17. कृतिवास
18. बीरबल को
19. अबुल हसन 
20. खफी खॉं 
21. मीर जुमला (वास्‍तविक नाम मोहम्‍मद सईद)
22. सिक्‍खों के छठे गुरू हरगोविन्‍द ने।
23. गंगा भट्ट ने।
24. नगद वेतन के बदले दिया गया भूमि-अनुदान
25. पेशवा बालाजी बाजीराव
Government Jobs in India
General knowledge of india
General knowledge of Rajasthan
Enter your email address for Job & Gk News

http://i.picasion.com/pic75/ba021c81b673a182a282814f94cfbb80.gif
Posted in Labels: |

0 comments:

Infolinks In Text Ads

http://recruitment4yo.blogspot.in/p/join-by-mail-all-info.html

Enter your email address for Free Job & Gk News

Enter your email address for Free Job & Gk News

Popular Posts