General Knowledge in Hindi
Posted On at by FreeAds Classified
ये हैं दुनिया के पांच सबसे ताकतवर देश
इन देशों की जीडीपी भारत के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक ताकतों में भारत का स्थान 10वां। भारत का सकल घरेलू उत्पाद 1843 अरब डॉलर है। आर्थिक महाशक्तियों के मामले में पहले स्थान पर हैं—
संयुक्त राज्य अमेरिका- यूएसए की जी़डीपी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है इसका आकार 15,060 अरब डॉलर है। अमेरिका दुनिया की प्रमुख महाशक्ति के स्थान पर काफी समय से काबिज है।
चीन- एशिया के सबसे बड़े देश चीन ने हाल ही में जापान को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होने का गौरव हासिल किया है चीन की जीडीपी 6,989 अरब डॉलर की है।
जापान- चीन का पड़ोसी देश जापान काफी समय तक दुनिया की दूसरी बड़ी आर्थिक ताकत रहा है। लेकिन अब यह तीसरे स्थान पर है जापान की सकल घरेलू उत्पाद 5,855 अरब डॉलर है।
जर्मनी- नॉमिनल जीडीपी के मामले में जर्मनी चौथा सबसे बड़ा राष्ट्र है। इसकी जी़डीपी का आकार 3,629 अरब डॉलर है।
फ्रांस- यह दूसरा यूरोपीय देश है जो टॉप फाइव आर्थिक ताकतों में जगह बनाए हुए है। फ्रांस की जी़डीपी 2808 अरब डॉलर की है।
Government Jobs in India General knowledge of india
General knowledge of Rajasthan
Enter your email address for Job & Gk News
